फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से सड़कें हुईं खाली तो आराम फरमाने लगे शेर, तस्वीरें वायरल

Sat, 18 Apr 2020 12:33 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आराम फरमाता शेरों का झुंड - फोटो : Twitter/Kruger National Park
विज्ञापन

कोरोना संकट से उबरने के लिए दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन किया गया है, ताकि लोग घरों से न निकलें और वायरस का प्रसार न हो। ऐसे में जब इंसान घर से नहीं निकल रहे हैं और सड़कों पर गाड़ियां नहीं चल रही हैं तो जानवरों की 'चांदी' हो गई है, खासकर शेरों की। दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें शेरों का एक झुंड सड़क पर आराम फरमाते दिख रहा है। आमतौर पर इस सड़क से गाड़ियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन अब उनके न चलने से शेरों को यहां शांति का अनुभव हो रहा है।   

विज्ञापन


क्रूगर नेशनल पार्क ने तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा है, 'ये शेर आमतौर पर केम्पियाना कॉन्ट्रैक्चुअल पार्क के निवासी हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसे क्रूगर पर्यटक नहीं देख पाते हैं।' सामान्य दिनों में यह क्षेत्र पर्यटकों से व्यस्त रहता है, लेकिन 25 मार्च से कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के हिस्से के रूप में क्रूगर नेशनल पार्क को भी बंद कर दिया गया है। पहले तो यहां सिर्फ 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया गया था, लेकिन बाद में इसे फिर से बढ़ा दिया गया। इस महीने के अंत तक यह लॉकडाउन जारी रहेगा। 


आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में अब तक कोरोना वायरस के 2700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई है। यहां की सरकार ने अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है, साथ ही उन देशों के नागरिकों के आने पर भी रोक लगा दी गई है जहां कोरोना महामारी गंभीर रूप से फैली है। 
विज्ञापन


दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक एक लाख 54 हजार से ज्यादा जानें जा चुकी हैं और संक्रमित मरीजों की संख्या 22 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है। हालांकि पांच लाख 71 हजार से ज्यादा लोग वायरस के संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका पहले स्थान पर है। यहां अब तक सात लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 37 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें