फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक हार से झल्लाए कोहली, बल्लेबाजों की इस गलती पर निकाली 'खुन्नस'

Tue, 09 Jan 2018 08:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए पहले टेस्ट में मिली 72 रनों की शर्मनाक हार ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की कलई खोलकर रख दी। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के सामने एक भी भारतीय बल्लेबाज डटकर नहीं खेल सका। महज 208 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करती उतरी टीम इंडिया 135 रन पर ही ढेर हो गई। 

विज्ञापन


इस हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि हम इस मैच को 70 करीब रन से हार गए, लेकिन हम यदि पहली इनिंग में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर शिकंजा कसने में कामयाब रहते तो हम उन्हें 220 तक रोक सकते थे। शुरू के तीन दिन तक हम इस मैच में बने हुए थे, लेकिन चौथे दिन लगातार गुच्छों में हमारे बल्लेबाज आउट होते रहे, जिसकी वजह से हमें हार का मुंह देखना पड़ा। 

अफ्रीकी गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि उन्होंने शॉर्ट बॉल का जमकर इस्तेमाल किया, लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने सही लेंथ पर गेंद फेंकी। टीम की खराब बल्लेबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि हमें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने होगा। हमें पार्टनरशिप में रन बनाने होंगे, ये पूरा खेल ही पार्टनरशिप का है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः विराट के बराबर मालामाल होते रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के खातिर लिया बड़ा फैसला

कोहली ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि इस मैच में बल्लेबाजों ने अपनी गलतियों से नहीं सीखा और दूसरी पारी में भी वही गलती की जो पहली पारी में की थी, लेकिन गेंदबाजों ने इस
पिच पर फौरन सीख लिया कि बॉल कहां करनी है। दूसरी पारी में हमें ये दिखाई भी दिया। अंत में उन्होंने कहा कि इस मैच से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है, जो इस दौरे में हमें आगे काम आएगी।

कोहली ने हार्दिक पांड्या की भी खूब तारीफ की। कोहली ने कहा कि पांड्या हमेशा मैच में अच्छा करना चाहता है चाहे वो घर पर हो या फिर बाहर। उसकी 93 रन की पारी कमाल की थी। 

Trending Videos

'पूरे मैच में हमसे बेहतर स्थिति में थी टीम इंडिया'

फाफ डू प्लेसीस - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसीस ने कहा कि इस पूरे मैच में टीम इंडिया हमसे बेहतर स्थिति में थी। पहली पारी में जिस तरह से पहले घंटे में हमें झटके लगे, उसे देखते हुए मुझे लगा था कि इस पिच पर 270 रन काफी रहेंगे। लेकिन हम 286 रन बनाने में कामयाब रहे। भारतीय टीम को शुरुआती झटके देने में भी कामयाब रहे, लेकिन पांड्या ने कमाल की पारी खेली। 

हालांकि हमें पता था कि वो रिस्क लेंगे और किसी भी बॉल पर अपना विकेट थमा देंगे और वही हुआ। दूसरी पारी में हमारा प्लान था कि हम 350 रन की लीड ले सकें। लेकिन बॉल ने जो किया वो हैरान करने वाला रहा। ऐसा लग रहा था कि ये डे-नाइट टेस्ट मैच की पिच है। अंत में उन्होंने कहा कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैचा हमेशा अहम होता है और इस मैच हो हम हर हाल में जीतना चाहते थे और हमारे बॉलरों ने वो करके दिखाया। 
विज्ञापन

'न्यूलैंड्स की पिच ने दिखाया अलग ही रूप'

वर्नोन फिलेंडर - फोटो : BCCI
इस मैच के हीरो रहे वर्नोन फिलेंडर ने कहा कि आमतौर पर न्यूलैंड्स की पिच स्लो रहती है, लेकिन जिस तरह से इस बार यह पिच खेली है, उसने कमाल कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरी टीम ने खेला है वो कमाल है। मैं ब्रेक के बाद मैदान पर अपनी वापसी कर रहा था और इस मैच को लेकर थोड़ा नर्वस था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें