दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसीस ने कहा कि इस पूरे मैच में टीम इंडिया हमसे बेहतर स्थिति में थी। पहली पारी में जिस तरह से पहले घंटे में हमें झटके लगे, उसे देखते हुए मुझे लगा था कि इस पिच पर 270 रन काफी रहेंगे। लेकिन हम 286 रन बनाने में कामयाब रहे। भारतीय टीम को शुरुआती झटके देने में भी कामयाब रहे, लेकिन पांड्या ने कमाल की पारी खेली।
हालांकि हमें पता था कि वो रिस्क लेंगे और किसी भी बॉल पर अपना विकेट थमा देंगे और वही हुआ। दूसरी पारी में हमारा प्लान था कि हम 350 रन की लीड ले सकें। लेकिन बॉल ने जो किया वो हैरान करने वाला रहा। ऐसा लग रहा था कि ये डे-नाइट टेस्ट मैच की पिच है। अंत में उन्होंने कहा कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैचा हमेशा अहम होता है और इस मैच हो हम हर हाल में जीतना चाहते थे और हमारे बॉलरों ने वो करके दिखाया।
इस मैच के हीरो रहे वर्नोन फिलेंडर ने कहा कि आमतौर पर न्यूलैंड्स की पिच स्लो रहती है, लेकिन जिस तरह से इस बार यह पिच खेली है, उसने कमाल कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरी टीम ने खेला है वो कमाल है। मैं ब्रेक के बाद मैदान पर अपनी वापसी कर रहा था और इस मैच को लेकर थोड़ा नर्वस था।