फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मिली हार के बाद श्रीलंका ने भारत के लिए रचा नया चक्रव्यूह

Thu, 09 Nov 2017 10:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
कोलकाता में अभ्यास करती श्रीलंकाई क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम के कोच दक्षिण अफ्रीका के निक पोथा का कहना है कि पिछली सीरीज में सभी फार्मेटों में भारतीय टीम से मिली हार से हमने सबक सीखा है। साथ ही कहा कि वह इसको लेकर दबाव में या डरे हुए नहीं है कि भारत की टीम अब एक ज्यादा मजबूत टीम है।
विज्ञापन


पोथा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछली हार याद दिलाने के लिए शुक्रिया। भारत आना हमेशा अच्छा रहता है क्योंकि आपको एक मजबूत टीम के खिलाफ चुनौती के लिए अपने आपको तैयार करना होता है।   

पोथा ने कहा कि भारत के खिलाफ हार के बाद हमने सीखा है कि हमें किन पहलुओं पर ध्यान देने और सुधार करने की जरूरत है। दो महीने में टीम ने ऐसा क्या बदलाव किया है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह आंतरिक बात है। हमें अपने खेल पर फोकस करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें