इंग्लैंड के स्पिनर जेम्स ट्रेडवेल ने कहा कि भारत के खिलाफ सीरीज में 1-2 से पीछे रहने के बावजूद हम अभी भी चीजें बदल सकते हैं। ट्रेडवेल ने कहा, ‘हमें सिर्फ मैदान पर जाना है और जितनी हमारी काबिलियत है उतना हमें शत प्रतिशत प्रदर्शन करने की कोशिश करनी है।'
स्पिन गेंदबाज ने कहा, 'यदि हम ऐसा करते हैं और जैसा प्रदर्शन हमने पहले मैच में किया था, वैसा प्रदर्शन करते हैं तो इस बात के पूरे मौके हैं कि हम चीजें बदल सकते हैं। हमें खराब प्रदर्शन के बारे में नहीं सोचते हुए पहले मैच के प्रदर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारी टीम बुधवार के मैच में भी राजकोट में हुए सीरीज के पहले मैच की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।’ उन्होंने कहा कि टीम ने दो दिन काफी प्रैक्टिस की है और सभी खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास से खेलेंगे।