ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एड कोवेन ने कहा कि उनकी टीम भारतीय स्पिन आक्रमण की धज्जियां उड़ाने के लिए तैयार है। कोवेन ने कहा, ‘अश्विन, भज्जी और ओझा घरेलू मैदान पर बहुत खतरनाक हैं लेकिन हम भारत के स्पिनरों का सामना करने के लिए तैयार हैं। हमारी रणनीति भारतीय स्पिनरों पर दबाव बनाना होगी। इंग्लैंड ने जिस तरह से भारतीय स्पिनरों का सफलता से सामना किया, उसी तरह हम भी उनका सामना करने की कोशिश करेंगे।’