दक्षिण अफ्रीका और
टीम इंडिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार से सेंचुरियन में खेला जाना है। मैच से पहले कप्तान
विराट कोहली ने प्रैस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कोहली ने संकेत दिए हैं कि टीम मैनेजमेंट ओपनिंग में बदलाव कर सकती है और
शिखर धवन की जगह पर के
एल राहुल को मौका दिया जा सकता है।
कोहली ने आगे कहा कि हम अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। हमारे बल्लेबाजों को बस मजबूत इरादे के साथ अफ्रीकी तेज गेंदबाजों का सामना करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि आप आउट हो सकते हैं, लेकिन अफ्रीकी गेंदबाजों को यह अहसास करने की जरुरत है कि आप रन बनाने आए हैं और उनकी हर गलती पर आप रन बनाओगे।
ये भी पढ़ेंः INDvSA: करारी हार के बाद टीम इंडिया का बड़ा फैसला, इस दिग्गज को बैठना पड़ेगा बाहर
बता दें कि सीरीज का पहला टेस्ट केपटाउन के न्यूलैंड्स के मैदान पर खेला गया था और टीम इंडिया इस मैच को 72 रन से हार गई थी। 208 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया इस में महज 135 रन पर ही ढेर हो गई थी। वहीं, इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए एक बुरी खबर यह रही की लंबे समय के बाद टेस्ट में वापसी कर रहे डेल स्टेन फिर चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं।