फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को लेकर पार्थिव पटेल का बड़ा बयान, बोले- हमारी वजह से बना उनका करियर, देखें वीडियो

Sat, 23 Jun 2018 03:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पार्थिव-धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी को लेकर पार्थिव पटेल ने बहुत बड़ा बयान दिया है। पार्थिव ने एक इंटरव्यू के दौरान धोनी और खुद को लेकर कई राज खोले हैं। इस दौरान उन्होंने धोनी के बारे में ऐसी बात कही, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे ये क्या? अगली स्लाइड में देखिए पार्थिव पटेल का पूरा इंटरव्यू....
विज्ञापन

2 of 6
पार्थिव पटेल
दरअसल, गौरव कपूर के शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' को दिए इंटरव्यू में पार्थिव ने कहा, ' क्रिकेट के उस दौर में बाकी विकेटकीपरों की गलती की वजह से धोनी को मौका मिला। यदि उस दौर के विकेटकीपरों ने खराब प्रदर्शन नहीं किया होता तो धोनी को टीम इंडिया में कभी मौका नहीं मिलता। वह हमारी वजह से कामयाब हुए हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
गौरतलब है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने विकेटकीपिंग की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे में डेव्यू करने वाले धोनी पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वन-डे सीरीज में रातोंरात सुपरस्टार बन गए। उस समय टीम इंडिया के पास विकेटकीपर के रूप में कई खिलाड़ी थे, लेकिन वे अपेक्षाकृत उतना खास नहीं कर पाए।
 

4 of 6
पार्थिव पटेल
दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि धोनी के दौर में भारत में जो भी अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं, उनके लिए कहा जाता है कि वो गलत दौर में पैदा हो गए। हालांकि, पार्थिव पटेल इस बात से इनकार करते हैं। इंटरव्यू के दौरान जब पार्थिव से पूछा गया कि क्या आप गलत दौर में पैदा हो गए तो इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता है। ज्यादातर लोग ऐसा बोलते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि यदि उस समय हम अच्छा खेले रहते तो शायद ही धोनी को टीम में मौका मिलता। इसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं, धोनी नहीं।'
विज्ञापन

5 of 6
पार्थिव पटेल
इस दौरान पार्थिव ने धोनी के साथ-साथ अपने बारे में भी कई राज खोले। उन्होंने बताया कि किस तरह से वह संघर्ष करके क्रिकेट में अपना नाम कमाया। 12-13 किमी साइिकल चलाकर स्कूल पढ़ने जाते थे और पढ़ाई के बाद जो बांकी का समय बचता था तब क्रिकेट खेला करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
बता दें कि एमएस धोनी को लेकर कई विकेटकीपर काफी कुछ बोल चुके हैं। हाल ही में दिनेश कार्तिक ने कहा था कि धोनी के चक्कर में एक बार उन्होंने सोच लिया था कि वो क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे या फिर विकेटकीपिंग ही छोड़ देंगे। देखिए पार्थिव पटेल का पूरा इंटरव्यू....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें