फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिस्थितियों से जल्द तालमेल बिठा लेंगे: रिक्सन

Sat, 09 Feb 2013 07:06 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच स्टीव रिक्सन ने कहा कि भारत के साथ आगामी टेस्ट सीरीज में उनकी टीम की जीत इस बात पर ज्यादा निर्भर करेंगी कि हम घरेलू परिस्थितियों से कितनी जल्दी तालमेल बैठा ले। रिक्सन ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई टीम बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने जा रही है। यह विकेट ऐसे हैं जिन पर भारतीय लड़के काफी अच्छा खेलते हैं। हम भारत इसलिए जल्दी आए ताकि जितनी जल्दी हो सके यहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठा सके।’
विज्ञापन


साथ ही रिक्सन ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत की स्पिन विकेटों के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां निश्चित तौर पर ग्रीन विकेट नहीं देख रहा हूं। सच्चाई यह है कि यहां अच्छी विकेटें होंगी। शुरुआत में यहां गेंद थोड़ा तेज गेंदबाजों को मदद करेगी और इसके बाद स्पिनरों को फायदा मिलेगा। लेकिन मुझे यकीन है कि यहां कि विकेटें उतनी बेकार नहीं होंगी जैसी हमने श्रीलंका में देखी थी।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें