विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ANI
'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने का कीर्तिमान
21 साल 279 दिन की उम्र में भारतीय महिला की क्रिकेट टीम की तूफानी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सबसे कम उम्र में खिताबी मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 87 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए दो अहम विकेट भी झटके।
यह भी पढ़ें -
जीत के पल: ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न में डूबे भारतीय खिलाड़ी, हरमनप्रीत ने किया डांस; भावुक मंधाना को लगाया गले
विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ANI
विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ANI
कोच ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
टीम की जीत पर हेड कोच अमोल मजूमदार ने कहा, 'मैं बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं। यह अभी तक समझ में भी नहीं आ रहा कि हमने क्या हासिल किया है। लड़कियों ने अविश्वसनीय मेहनत की है और यह जीत पूरी तरह उन्हीं की है। वे हर उस चीज की हकदार हैं जो यहां से आगे बढ़ेगी क्योंकि उन्होंने बहुत मेहनत की है। मुझे पूरा यकीन है कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, हर भारतीय को गर्व है। वहीं लगातार तीन मुकाबले हारने पर उन्होंने कहा कि उन हार को हमने हार नहीं माना, बस सोचा कि हम मैच खत्म नहीं कर पाए। ज्यादातर मुकाबलों में हमारा प्रदर्शन शानदार था, इसलिए हमने उन्हें हार के रूप में नहीं देखा। हमें पता था कि हम अब भी टूर्नामेंट में जिंदा हैं- और देखिए, आज हम विश्व चैंपियन हैं।'
यह भी पढ़ें -
शेफाली का स्वप्निल सफर: 6 दिन पहले तक टीम में नहीं थीं, किस्मत ऐसी पलटी कि सबसे युवा प्लेयर ऑफ द फाइनल बनीं
कोच मजूमदार ने भी की शेफाली की तारीफ
वहीं शेफाली वर्मा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'बस एक शब्द - जादुई। उन्होंने कमाल किया, फाइनल में, घरेलू दर्शकों के सामने, खचाखच भरे स्टेडियम में। एक धमाकेदार पारी खेलना और फिर गेंदबाजी में कुछ विकेट लेना। उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और मैदान पर ऊर्जा- सब कुछ बेहतरीन।'
'भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण'
मजूमदार ने टीम की फिटनेस और फील्डिंग पर भी खास जोर दिया, उन्होंने कहा, 'पिछले दो वर्षो से हमने फील्डिंग और फिटनेस पर बहुत ध्यान दिया था। आज लड़कियों ने वही दिखाया। विश्व कप फाइनल में उन्होंने हर मौके पर खुद को साबित किया।' जैसा मैंने पहले कहा- वे हर उस चीज के हकदार हैं जो आगे से मिलेगी। और मुझे पूरा यकीन है कि उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। और मुझे लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है।