अंक तालिका का हाल
डिविलियर्स को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड की अंक तालिका में छह टीमों में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन अंक लेकर दूसरे और पाकिस्तान तीन अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत के पास एक अंक है और टीम तालिका में सबसे नीचे छठे स्थान पर है।
विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की अंक तालिका
| टीमें |
मैच |
जीते |
हारे |
बेनतीजा |
अंक |
नेट रन रेट |
| साउथ अफ्रीका चैंपियंस |
3 |
3 |
0 |
0 |
6 |
+3.439 |
| ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस |
2 |
1 |
0 |
1 |
3 |
+7.953 |
| पाकिस्तान चैंपियंस |
2 |
1 |
0 |
1 |
3 |
+0.250 |
| वेस्ट इंडीज चैंपियंस |
3 |
1 |
2 |
0 |
2 |
-1.740 |
| इंग्लैंड चैंपियंस |
4 |
0 |
3 |
1 |
1 |
-1.431 |
| इंडिया चैंपियंस |
2 |
0 |
1 |
1 |
1 |
-4.855 |
दक्षिण अफ्रीका की पारी
153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम कभी मुश्किल में दिखी ही नहीं। डिविलियर्स ने दूसरे छोर से आतिशी बल्लेबाजी की, जबकि अमला संभल कर खेलते रहे। डिविलियर्स 51 गेंद में 15 चौके और सात छक्कों की मदद से 116 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 227.45 का रहा। 41 साल की उम्र में डिविलियर्स छा रहे हैं। पिछले मैच में भारत के खिलाफ भी उन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़ा था। वहीं, हाशिम अमला 25 गेंद में चार चौकों की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे।