फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC 2023: हारिस रऊफ के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

Sat, 11 Nov 2023 07:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पाकिस्तान के लिए मैच में हारिस रऊफ ने 10 ओवर में 64 रन देकर तीन विकेट लिए। तीन सफलता हासिल करने के बावजूद हारिस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
विज्ञापन
हारिस रऊफ और अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी - फोटो : PCB/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप के 44वें मैच में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुईं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का यह सबसे बड़ा स्कोर है। उसने अपने चार साल पुराने रिकॉर्ड में सुधार किया है। 2019 में इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में नौ विकेट पर 334 रन बनाए थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए मैच में हारिस रऊफ ने 10 ओवर में 64 रन देकर तीन विकेट लिए। तीन सफलता हासिल करने के बावजूद हारिस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वह विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए। हारिस ने इस विश्व कप में 533 रन दे दिए। उन्होंने इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद को पीछे छोड़ दिया। रशीद ने 2019 विश्व कप में 526 रन दिए थे।

हारिस रऊफ - फोटो : सोशल मीडिया
एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज
गेंदबाज देश विश्व कप रन दिए
हारिस रऊफ पाकिस्तान 2023 533
आदिल रशीद इंग्लैंड 2019 526
दिलशान मदुशंका श्रीलंका 2023 525
मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 2019 502
मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश 2019 484
शाहीन अफरीदी पाकिस्तान 2023 481

हारिस रऊफ - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह और शाहीन से इस मामले में आगे निकले हारिस
हारिस रऊफ ने इस मैच में तीन विकेट लिए। वह इस विश्व कप में डेथ ओवरों (41-50 ओवर) के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। हारिस ने 10 विकेट चटकाए हैं। उनके बाद भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, पाकिस्तान को मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी ने सात-सात विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में नहीं चला बटलर का बल्ला
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस मैच में 27 रन बनाए। भारत में वनडे मैचों में उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा। वह यहां 16 पारियों में 221 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उनका औसत 13.81 और स्ट्राइक रेट 93.64 का रहा। हैरानी की बात है कि आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले बटलर भारतीय जमीन पर वनडे में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 43 रन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें