36 साल के रोहित ने अब तक इस विश्व कप में तीन पारियों में 72 की औसत से 217 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वह फिलहाल भारतीय टीम से विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। धोनी ने 2011 विश्व कप में 241 रन और 2015 विश्व कप में 237 रन बनाए थे। 25 रन बनाते ही रोहित धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। वहीं, रोहित के निशाने पर कपिल देव, विराट कोहली और सौरव गांगुली का भी रिकॉर्ड होगा।
1983 विश्व कप में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव ने टूर्नामेंट में 303 रन बनाए थे। उनके रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए रोहित को 87 रन की जरूरत है। वहीं, विराट कोहली ने 2019 विश्व कप में पांच अर्धशतक की मदद से 443 रन बनाए थे। इस लिस्ट में सबसे ऊपर सौरव गांगुली हैं। उन्होंने 2003 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए तीन शतक की मदद से 465 रन बनाए थे। इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय कप्तान विश्व कप के एक संस्करण में 400 से ज्यादा रन नहीं बना सका है।
वनडे विश्व कप में बतौर कप्तान एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
| खिलाड़ी |
पारी |
रन |
100 |
50 |
साल |
| सौरव गांगुली |
11 |
465 |
3 |
0 |
2003 |
| विराट कोहली |
9 |
443 |
0 |
5 |
2019 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन |
7 |
332 |
0 |
4 |
1992 |
| कपिल देव |
8 |
303 |
1 |
0 |
1983 |
| एमएस धोनी |
8 |
241 |
0 |
1 |
2011 |
| एमएस धोनी |
6 |
237 |
0 |
2 |
2015 |
| रोहित शर्मा |
3 |
217 |
1 |
1 |
2023 |
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित को गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 249 रन की जरूरत है। हालांकि, उनके फॉर्म को देखते हुए लगता है कि वह इसे तोड़ देंगे। रोहित के पास फिलहाल लीग राउंड में छह मैच हैं। अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहती है तो रोहित आठ मैच खेलेंगे। हिटमैन का यह तीसरा वनडे विश्व कप है। इससे पहले वह 2015 और 2019 विश्व कप भी खेल चुके हैं।
विश्व कप में उनके नाम 20 मैचों में 1195 रन हैं। भारतीय खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप में सबसे ज्यादा 2278 रन बनाए हैं। रोहित दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे स्थान पर 29 विश्व कप मैचों में 1186 रन के साथ विराट कोहली हैं।
वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
| खिलाड़ी |
पारी |
रन |
औसत |
100 |
50 |
| सचिन तेंदुलकर |
44 |
2278 |
56.95 |
6 |
15 |
| रोहित शर्मा |
20 |
1195 |
66.38 |
7 |
4 |
| विराट कोहली |
29 |
1186 |
49.41 |
2 |
8 |
| सौरव गांगुली |
21 |
1006 |
55.88 |
4 |
3 |
| राहुल द्रविड़ |
21 |
860 |
61.42 |
2 |
6 |
रोहित शर्मा और शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने 2015 विश्व कप में आठ मैचों में 47.14 की औसत से 330 रन बनाए थे। इनमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 2019 विश्व कप में रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने नौ मैचों में 81 की औसत से 648 रन बनाए थे। इनमें पांच शतक शामिल हैं। रोहित के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 254 मैचों की 246 पारियों में 49.19 की औसत से 10,329 रन बनाए हैं। इनमें 31 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी हैं।