फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: हार्दिक ने फूंका 'मंत्र', अगली ही गेंद पर आउट हुए इमाम; विराट-रोहित और सिराज के जाल में फंसे शफीक

Sat, 14 Oct 2023 05:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

टिप्स लेते ही रोहित ने सिराज से बात की और फील्डिंग में बदलाव किए। इसकी अगली ही बॉल यानी आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने क्रॉस सीम से गेंद की। गेंद नीचे रह गई और शफीक एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस मैच में पाकिस्तान की शुरुआत सधी हुई रही। अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने शफीक को और हार्दिक पांड्या ने इमाम उल हक को पवेलियन भेजा। हालांकि, इन दो विकेट को लेकर कुछ मजेदार घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन

 

विराट ने रोहित को दिए टिप्स, शफीक हुए आउट

विराट और रोहित बात करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शफीक खूब रन बना रहे थे। उन्होंने 23 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 20 रन बना लिए थे। पाकिस्तान की पारी के आठवें ओवर में पूर्व कप्तान विराट कोहली मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के पास गए। तब वह रोहित को कोई टिप्स देते दिखे। उस वक्त रोहित ध्यान से सुनते दिखाई पड़ रहे थे। टिप्स लेते ही रोहित ने सिराज से बात की और फील्डिंग में बदलाव किए। इसकी अगली ही बॉल यानी आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने क्रॉस सीम से गेंद की। गेंद नीचे रह गई और शफीक एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। शफीक ने 24 गेंदों में तीन चौके की मदद से 20 रन की पारी खेली।
 


विज्ञापन

हार्दिक ने फूंका मंत्र, इमाम हुए आउट
इसके बाद 13वें ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर इमाम ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाया। हार्दिक काफी नाखुश नजर आए। इसके बाद अगली गेंद पर रन अप लेने से पहले हार्दिक गेंद को दोनों हाथों में लेकर अपने चेहरे के पास लाकर और गेंद की तरफ देखते हुए कुछ बोलते नजर आए। इसी गेंद पर हार्दिक ने इमाम को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया।





हार्दिक के एक गेंद पहले रिएक्शन और अगली ही गेंद पर विकेट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा- हार्दिक मंत्र पढ़ रहे हैं। उन्होंने जादू किया और इमाम आउट हो गए। इमाम ने 38 गेंदों में छह चौके की मदद से 36 रन की पारी खेली। इमाम जब पवेलियन लौट रहे थे तो हार्दिक ने उन्हें चिढ़ाते हुए बाय-बाय का इशारा भी किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें