फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBBL: पूजा महिला बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट टीम से जुड़ी, फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाली तीसरी भारतीय महिला

Thu, 28 Jul 2022 11:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर महिला बिग बैश लीग के आगामी सत्र के लिए ब्रिसबेन हीट टीम से जुड़ गई हैं। ब्रिसबेन हीट से जुड़ने वालीं वह तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। स्मृति मंधाना और पूनम यादव इस टीम के लिए खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
पूजा वस्त्राकर (बाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर महिला बिग बैश लीग के आगामी सत्र के लिए ब्रिसबेन हीट टीम से जुड़ गई हैं। ब्रिसबेन हीट से जुड़ने वालीं वह तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। स्मृति मंधाना और पूनम यादव इस टीम के लिए खेल चुकी हैं।
विज्ञापन

ब्रिसबेन हीट के मुख्य कोच एशले नोफ्के ने क्लब की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा,‘पूजा शानदार खिलाड़ी हैं। वह तेज रफ्तार से गेंदबाजी करती हैं और बल्लेबाजी में निचले क्रम पर चौके छक्के लगाने में माहिर है। फील्डिंग में उनकी मुस्तैदी काबिले-तारीफ है।’ 

भारतीय महिला टीम की अहम सदस्य वस्त्राकर इस समय कोविड संक्रमण से उबर रही हैं। न्यूजीलैंड में विश्व कप के दौरान भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में वह दूसरे स्थान पर थी। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ 59 गेंद में 67 रन भी बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें