फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार का विकल्प तैयार कर रही कूकाबुरा, 'वैक्स फॉर्मूला' का हो सकता है इस्तेमाल

Tue, 05 May 2020 07:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कूकाबुरा गेंद - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की खेल उत्पाद कंपनी कूकाबुरा लार और पसीने के विकल्प के तौर पर जल्द ही मोम के विकल्प के तौर पर ‘वैक्स एप्लिकेटर’ तैयार करेगा जो कोविड-19 के बाद क्रिकेट जगत में गेंदबाजों को गेंद चमकाने में मदद करेगा। कोरोना महामारी के चलते गेंदबाज गेंद की चमक को बरकरार रखने के लिए लार और पसीने के पारंपरिक उपयोग से बच सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बेहद संक्रामक बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई जा सकती है। रिपोर्टों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) गेंद को चमकाने के लिए अंपायरों की निगरानी में कृत्रिम चीजों का उपयोग करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।

कूकाबुरा समूह के प्रबंध निदेशक ब्रेट इलियट ने पीए समाचार एजेंसी से कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में कूकाबुरा का शोध एवं विकास केंद्र गेंद को चमकाने के पारंपरिक तरीके के विकल्प को तैयार करने पर काम कर रहा है। हमने क्रिकेट गेंद को चमकाने के लिए खास तरह का वैक्स फार्मूला तैयार किया है। ’
विज्ञापन

 
यह है वैक्स फॉर्मूला :
खिलाड़ी या अंपायर गेंद को चमकाने के लिए इस स्पंजनुमा वस्तु को उस पर लगाएंगे जिसके बाद गेंदबाज अपनी गेंद को पोशाक पर रगड़कर पारंपरिक तरीके से उसे चमका सकता है। नए विकल्प के एक महीने में उपलब्ध होने की संभावना है। हालांकि इसे पहले मैच के हालात में परख करना जरूरी होगा। फिलहाल तो कोरोना के चलते मैच स्थगित चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें