फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलियाई टीम में लौटे वाटसन

Mon, 26 Nov 2012 11:50 PM IST
एडीलेड/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उपकप्तान और आलराउंडर शेन वाटसन को टीम में वापस बुलाया है। दोनों देशों के बीच सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट ड्रा रहे हैं। आस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम में वाटसन और मिचेल जानसन समेत पांच तेज गेंदबाजों को शामिल किया है।
विज्ञापन


आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट में जानसन के अलावा जोश हेजलवुड और जान हेस्टिंग्स को खेलाए जाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘पीटर सिडल और हिल्फेनहास दोनों ने ही पिछली पारियों में काफी गेंदबाजी की है और उन पर दबाव भी रहा है। हालांकि हमारे पास कई विकल्प हैं और हमें देखना होगा कि पर्थ टेस्ट में गेंदबाज किस तरह से प्रदर्शन करते हैं।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें