फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसिस के शतक से दूसरा टेस्ट ड्रा

Mon, 26 Nov 2012 11:35 PM IST
एडीलेड/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे डू प्लेसिस ने विपरीत परिस्थितियों में शतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को संकट से निकालकर दूसरा टेस्ट ड्रा कराया। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच भी ड्रा रहा था। 430 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम पांचवें दिन सुबह 77 रन पर चार विकेट से आगे खेलने उतरी। जल्द ही तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने एबी डीविलियर्स (33) को बोल्ड कर स्कोर पांच विकेट पर 134 रन कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन प्लेसिस ने दूसरे छोर पर खूंटा गाड़े रखा और 464 मिनट तक क्रीज पर टिके रहे। ‘मैन ऑफ द मैच’ बने प्लेसिस ने 376 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों के साथ नाबाद 110 रन की पारी खेली। उन्होंने हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे जाक कालिस (46) के साथ छठवें विकेट के लिए  39.1 ओवर में 99 रन जोड़े। मैच ड्रा समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट पर 248 रन बनाए। आस्ट्रेलिया के लिए पीटर सिडल ने चार और नाथन लियोन ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें