फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: उमरान मलिक ने 147 किमी की रफ्तार से बरपाया कहर, गेंदों को नहीं झेल पाए शाकिब, सिर से लेकर कमर तक चोटिल

Wed, 07 Dec 2022 04:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

उमरान जब पारी में अपना पहला ओवर लेकर आए तो उनके सामने शाकिब थे। उमरान की घातक गेंदबाजी के सामने शाकिब को काफी परेशानी हुई। सिर से लेकर कमर तक में उन्हें चोटें लगीं।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन और उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने 50 ओवर में सात विकेट पर 271 रन बनाए। उसने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में कुलदीप सेन की जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया। मलिक ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने अपनी रफ्तार से बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन को काफी परेशान किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


उमरान जब पारी में अपना पहला ओवर लेकर आए तो उनके सामने शाकिब थे। उमरान की घातक गेंदबाजी के सामने शाकिब को काफी परेशानी हुई। सिर से लेकर कमर तक में उन्हें चोटें लगीं। वह पारी का 12वां ओवर था। उमरान ने इस ओवर में 147 किमी तक की रफ्तार से गेंदबाजी की। एक गेंद उनके कमर पर लगी तो फीजियो को बुलाना पड़ गया। ओवर की आखिरी गेंद उनके हेलमेट पर लगी। एक बार फिर से फीजियो को मैदान पर आना पड़ा।

शाकिब के खिलाफ उमरान मलिक का घातक ओवर:
11.1 ओवर
: एक भी रन नहीं।
11.2 ओवर: शाकिब ने डक करने की कोशिश की, गेंद कमर पर लगी।
11.3 ओवर: उमरान मलिक का बाउंसर, छोड़ने के प्रयास में शाकिब मैदान पर लगभग गिर गए।
11.4 ओवर: एक भी रन नहीं।
11.5 ओवर: उमरान ने 147 किमी की रफ्तार से गेंद की। शाकिब ने कवर की ओर शॉट लगाया। एक भी रन नहीं।
11.6 ओवर: उमरान मलिक की आखिरी गेंद शाकिब के हेलमेट पर लगी। फीजियो को मैदान पर आना पड़ा।



बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने लगाया शतक
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने भारत के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने बेहतरीन शतक लगाया। वहीं, महमुदुल्लाह ने 77 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 148 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। अंत में नसुम अहमद ने 11 गेंद में 18 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें