फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit-Gambhir Chat: रांची वनडे के बाद रोहित और गंभीर के 'सीरियस टॉक' ने बढ़ाई उत्सुकता, फैंस कयासों में उलझे

Mon, 01 Dec 2025 12:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब दो और वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाने हैं। पहले मैच के बाद बढ़ते सवाल यह हैं कि क्या रोहित और गंभीर की वह बातचीत सिर्फ रणनीति थी, या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? समय इसका जवाब जरूर देगा।
विज्ञापन
गहन चर्चा करते दिखे गंभीर और रोहित - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर सीरीज में मजबूत शुरुआत की। मैच के बाद मैदान से ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर उन तस्वीरों की रही, जिसमें रोहित शर्मा और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर एक गंभीर और एनिमेटेड बातचीत में नजर आए। वीडियो के सामने आते ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि आखिर इस बातचीत का विषय क्या था।
विज्ञापन
Trending Videos

कोहली और रोहित का बल्ले से जवाब
इस मैच ने दो बड़ी कहानी दिखाई, एक मैदान पर और एक मैदान के बाहर। लंबे समय से आलोचकों और चयन बहसों का सामना कर रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपने प्रदर्शन से सवालों को चुप करा दिया। कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 57 रन बनाए। कोहली ने अपनी धमाकेदार पारी से न सिर्फ मैच जिताया बल्कि 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी बने। रांची में लगा यह शतक उनके वनडे करियर का 52वां था, जिसने एक बार फिर उनके क्लास और निरंतरता को साबित किया।
 
 

सोशल मीडिया पर चर्चा गरम
जैसे ही मैच खत्म हुआ, कैमरों ने रोहित और गंभीर को गहन चर्चा में कैद किया। बातचीत के दौरान दोनों बार-बार इशारे करते और गंभीर भावों के साथ बात करते दिखे। इसकी तस्वीरों वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ फैंस की प्रतिक्रियाएं इस तरह थीं-
  • 'शायद रणनीति पर चर्चा हो रही है।'
  • 'क्या रोहित गंभीर को बता रहे थे कि आईपीएल आपसी रिश्ते से बड़ा नहीं?'
  • 'कमाल है! मैच जीत भी गए और ड्रामा भी मिल गया!'

हालांकि यह बातचीत क्या थी, इसका कोई आधिकारिक जवाब अब तक नहीं आया।
 
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उन्होंने 11 रन पर तीन विकेट खो दिए। हालांकि, पुछल्ले बल्लेबाजों के दम पर दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में 332 रन बनाने में कामयाब रही, लेकिन 17 रन से मैच हार गई। मार्को यानसेन ने 39 गेंद पर 70 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कॉर्बिन बॉश ने 51 गेंद में 67 रन बनाए। भारत के लिए हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें