नवाज की हैट्रिक और पांच विकेट का कमाल
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 141/8 का स्कोर बनाया। अफगानिस्तान की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 66 रन पर सिमट गई। नवाज ने कुल 3.5 ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिसमें एक शानदार हैट्रिक भी शामिल रही। नवाज को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
उन्होंने पहले दरविश रसूली और अजमतुल्लाह ओमरजई को लगातार गेंदों पर बिना खाता खोले आउट किया और फिर अपनी अगली ओवर की पहली ही गेंद पर इब्राहिम जादरान (9) को पवेलियन भेज दिया। इसके साथ ही नवाज पाकिस्तान के तीसरे गेंदबाज बने जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में हैट्रिक बनाई। उनसे पहले फहीम अशरफ और मोहम्मद हसनैन यह कारनामा कर चुके हैं।