फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 वर्षीय वसीम जाफर की 4 साल बाद वन-डे टीम में वापसी, चयन पर हुआ जमकर बवाल

Thu, 13 Sep 2018 08:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वसीम जाफर
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए रणजी चैंपियन विदर्भ ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम में 40 वर्षीय स्टार खिलाड़ी वसीम जाफर को शामिल किया गया है। है। जाफर के टीम में चयन पर अन्य खिलाड़ी ने सवाल उठाए हैं और साथ ही साथ वो बोर्ड से नाराज भी हैं।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कई खिलाड़ियों ने बोर्ड पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। खिलाड़ियों का कहना है कि हाल ही में हुए बापुना कप में उनकी उम्र का हवाला देते हुए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था। वहीं, बोर्ड की तरफ से कहा गया कि टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं ऐसे में जाफर के होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनका अनुभव टीम के काम आएगा।

हालाकि, इस मामले में स्थानिय खिलाड़ी का कहना है कि, 'ये बहुत अजीब है। जब स्थानीय खिलाड़ियों की बात आती है तो हमारे चयनकर्ता उम्र और युवाओं को आगे बढ़ाने की बात करते हैं, लेकिन बाहरी खिलाड़ियों के लिए, सबकुछ ठीक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम जाफर
बता दें कि जाफर चार साल बाद वन-डे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। साल 2014 में उन्होंने मुंबई की तरफ से कर्नाटक के खिलाफ खेले थे। 2015 में मुंबई छोड़ विदर्भ से जुड़ने वाले दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टीम को छोटे फॉर्मेट से दूर ही रखा और सिर्फ बड़े फॉर्मेट में हाथ आजमाया।

गौरतलब है कि जाफर ने अब तक 100 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45.62 की औसत से 4289 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 29 अर्द्धशतक शामिल हैं।19 सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए बोर्ड ने फैज फजल को टीम की कमान सौंपी है, जबकि एशिया कप टीम में शामिल नहीं होने वाले उमेश यादव इस टीम में नहीं हैं।

टीम - फैज फजल (कप्तान), संजय रामास्वामी, गणेश सतीश, अपूर्व वानखेड़े, अथर्व ताइदे, अक्षय वखारे, जीतेश शर्मा, मोहित काले, रवि जंगिद, अक्षय कारनेवर, अक्षय वखारे, रजनीश गुरबानी, श्रीकांत वाघ, यश ठाकुर, आदित्य ठाकरे, वसीम जाफर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें