भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार ने कोच नियुक्त किए जाने पर मुंबई क्रिकेट संघ का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, 'मैं मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और ये जिम्मेदारी दी। मैं इस दायित्व को अच्छी तरह से निभाने की कोशिश करूंगा। ड्रेसिंग रूम में अच्छा माहौल बनाने की पूरी कोशिश करूंगा और क्रिकेट के सकारात्मक पहलू को सामने लाने की कोशिश करूंगा, जिसके लिएमुंबई हमेशा जाना जाता है।'
पूर्व घरेलू क्रिकेटर अमित पागनिस के इस्तीफे के बाद पोवार को यह जिम्मा सौंपा गया है। बता दें कि पोवार 2004-07 तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं, जिसमें उन्होंने 34 विकेट चटकाए हैं।मालूम हो कि पोवार को साल 2019 में इंडिया ए पुरुष टीम का गेंदबाजी कोच भी नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच थे।