इससे पहले माइकल होल्डिंग ने
जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन पर निशाना साधते हुए कहा था कि इस तरह के एक्शन के साथ यह खिलाड़ी इंग्लैंड में ज्यादा सफल नहीं होगा। इससे इत्तेफाक रखते हुए वसीम अकरम ने कहा,'मै होल्डिंग की राय से पूरी तरह सहमत हूं। लेकिन ऐसा नहीं है कि बुमराह इस पर काम नहीं कर सकते। अगर वह चाहें तो इसी एक्शन के साथ इंग्लैंड की सरजमीं पर तहलका मचा सकते हैं।'
वहीं टीम इंडिया के स्विंग गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार से वसीम अकरम काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा, 'मौजूदा समय में टीम इंडिया के पास भुवनेश्वर कुमार जैसा शानदार विकल्प मौजूद है, जो किसी भी कंडीशन में टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर अपनी सोची समझी रणनीति के तहत गेंदबाजी करते हुए दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को चकमा दे सकता है।'