फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम की मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर सरेआम बेइज्जती, ट्विटर पर छलका दर्द

Wed, 24 Jul 2019 01:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Wasim Akram
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम को मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर बेइज्जती का सामना करना पड़ा है। उन्हें इंसुलिन लेकर सफर करने की वजह से एयरपोर्ट अधिकारीयों द्वारा अपमानित किया गया।

विज्ञापन


1992 में वर्ल्ड कप जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहे अकरम ने मंगलवार को ट्वीट कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने खुद को अपमानित बताते हुए लोगों के सामने इस मामले को उठाया।

अकरम ने ट्वीट करते हुए कहा 'आज मैनचेस्टर हवाई अड्डे पर बहुत निराशा हुई, मैं अपने इंसुलिन के साथ दुनिया भर में यात्रा करता हूं, लेकिन मुझे कभी भी इस तरह से शर्मिंदा नहीं होना पड़ा। मुझे बहुत अपमानित महसूस हुआ क्योंकि मुझसे बहुत बुरी तरह से पूछताछ की गई और सार्वजनिक रूप से अपने इंसुलिन को बैग से निकालकर एक प्लास्टिक के थैले में फेंकने को कहा गया।
विज्ञापन

 

53 साल के अकरम हाल ही में संपन्न हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में कमेंटरी पैनल में थे। अकरम पाकिस्तान के एक सफलतम क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 900 से अधिक विकेट चटकाए और 6000 से अधिक रन भी बनाए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें