फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: सुंदर की वापसी से कप्तान रोहित और चयनकर्ताओं की परेशानी खत्म, चार साल बाद वनडे टीम में वापस लौटा ऑलराउंडर

Tue, 08 Feb 2022 09:06 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

वाशिंगटन सुंदर चार साल बाद वन डे और 324 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापस लौटे हैं। उन्होंने इससे पहले आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 20 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। टी-20 विश्व कप 2022 के लिहाज से सुंदर का लय में लौटना जरूरी है। 
विज्ञापन
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोट के बाद वापसी आसान नहीं रहती फिर समय लंबा हो गया हो तो यह और भी मुश्किल होती है, लेकिन 22 साल के वाशिंगटन सुंदर की वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 324 दिन वापसी कईयों को राहत देने वाली रही। कप्तान रोहित शर्मा और चयनकर्ताओं के सिर से इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर टीम इंडिया में हरफनमौला की मौजूदगी को लेकर बड़ा बोझ जरूर हल्का हो गया होगा। 
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लेने के बाद सुंदर ने खुलासा भी किया कि उनका सारा ध्यान इस साल होने वाले टी-20 और अगले साल होने वाले वन डे विश्व कप पर रहेगा।

अंगुली की चोट ने गड़बड़ा दिए थे समीकरण
बीते साल इंग्लैंड में वाशिंगटन सुंदर की अंगुली में ऐसी चोट आई कि उन्हें न सिर्फ इंग्लैंड दौरा छोडना पड़ा बल्कि आरसीबी के लिए वह न आईपीएल खेल पाए और न ही देश के लिए टी-20 विश्व कप। अंगुली की चोट से उबरे और विजय हजारे ट्राफी में तमिलनाडु के लिए खेले तो दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए वन डे टीम में उन्हें शामिल किया गया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका रवानगी से पहले उन्हें कोरोना ने घेर लिया और वह इस दौरे पर भी नहीं जा पाए। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 
विज्ञापन


सुंदर का कहना है कि जबरन मिले इस ब्रेक का इस्तेमाल उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर खुद को निखारने के लिए किया। काफी चुनौतियां थीं लेकिन वह वही कर सकते थे जो उनके हाथ में था। उन्हें बीते दो साल में अनुमान हो गया था कि गतिरोध आएंगे लेकिन उनका सामना करना उन्हें खुद सीखना होगा।  

सिर के उतरवाए बाल
वाशिंगटन सुंदर का हाल ही में नया रूप देखने को मिला। उन्होंने अपने सिर के बाल उतरवाकर सोशल मीडिया पर पारंपरिक तमिल पोशाक में अपना ऐसा फोटो डाला जिसके खूब चर्चा हुई। 

सारा ध्यान दोनों विश्व कप पर
वाशिंगटन सुंदर की अंगुली में चोट के बाद चयनकर्ताओं को टी-20 और वन डे में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को बुलाना पड़ा था, लेकिन अश्विन का फार्म उतना अच्छा नहीं रहा। ऐसे में विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वन डे और टी-20 दोनों में चयनकर्ताओं को अच्छे स्पिन हरफनमौला के विकल्प की जरूरत थी। हालांकि वाशिंगटन सुंदर ने लगभग चार साल पहले दिसंबर 2017 में अपना पहला वन डे मैच खेला। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उनके करियर का दूसरा ही वन डे था, लेकिन यहां नियमित सफलता उनके विश्व कप केलिए दरवाजे खोल सकती है। सुंदर ने कहा भी कि टी-20 विश्व कप गंवाना काफी दुखदायक था, लेकिन आने वाले 15 से 16 माह में दो विश्व कप होने हैं। उनका सारा ध्यान इन्हीं विश्व कप पर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें