फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में क्रिकेटर से उलझे वार्नर, लग गया प्रतिबंध

Wed, 12 Jun 2013 10:14 PM IST
सिडनी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड में शराब संबंधी मामले में फंसे ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने प्रतिबंध लगा दिया है। अब वह इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीए ने बुधवार को बताया कि बोर्ड इस मामले की गहन जांच कर रहा है। इसके बाद ही वार्नर की सजा के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा। लेकिन जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती है वार्नर मैच नहीं खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में वार्नर को टीम में नहीं रखा गया था।
विज्ञापन


सीए ने ट्विटर पर अपने बयान में कहा कि हम डेविड वार्नर के इंग्लैंड में शराब के सेवन संबंधी मामले से पूरी तरह वाकिफ हैं और इस मामले की जांच भी कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही सीए इस पर विस्तृत जानकारी देगा। हालांकि वार्नर के शराब के सेवन संबंधी इस मामले को लेकर अभी पूरी स्थिति साफ नहीं है।

यह लगातार दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को किसी विवाद के चलते सजा का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले गत माह भी वार्नर को ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों के साथ हुए विवाद के कारण 5750 ऑस्ट्रेलियाई डालर का जुर्माना किया गया था। प्रदर्शन के मामले में भी वार्नर इस समय परेशानी का सामना कर रहे हैं। टूर्नामेंट के वार्मअप मैचों में भी उन्होंने निराश किया था। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में वह मात्र नौ रन ही बना सके थे।

क्या है पूरा विवाद
वार्नर रविवार को बर्मिघम बार में इंग्लैंड के एक क्रिकेटर से भिड़ गए थे। माना जा रहा है कि यह क्रिकेटर इंग्लैंड के बल्लेबाज जोए रूट हैं। वार्नर जब रुट से उलझे तो उस समय उन्होंने शराब पी रखी थी। गत शनिवार को इंग्लैंड के हाथों ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद रविवार सुबह एक बार में वार्नर ने कथित रूप से इस इंग्लिश बल्लेबाज के साथ बिना उकसावे के हाथापाई की थी।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी बयान जारी कर वार्नर के कदम को बिना उकसावे की कार्रवाई करार दिया। वार्नर ने अपने व्यवहार के लिए संबंधित खिलाड़ी से माफी मांगी ली हैए जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें