फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: दूसरे टेस्ट से कुलदीप यादव को बाहर करने पर गुस्साए सुनील गावस्कर, बोले- यह समझ से परे

Thu, 22 Dec 2022 04:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में गेंद और बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था, लेकिन दूसरे मैच में कुलदीप को टीम से बाहर कर दिया गया। इससे सुनील गावस्कर काफी नाराज दिखे। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम बंग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया गया है। कुलदीप ने पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। पहले बल्ले के साथ उन्होंने उपयोगी पारी खेली और अश्विन के साथ मिलकर 92 रन की साझेदारी की। इसके बाद पहली पारी में 40 रन देकर पांच विकेट लिए और दूसरी पारी में भी तीन विकेट निकाले। कुलदीप के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने यह मैच 188 रन से जीता। कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। 
विज्ञापन


इसके बाद कुलदीप यादव को दूसरे मैच में टीम से बाहर कर दिया गया। इस पर सुनील गावस्कर ने खासी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि कुलदीप को टीम से बाहर किया गया है। गावस्कर के अलावा पूर्व महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने भी भारतीय कप्तान के फैसले पर हैरानी जताई।
Trending Videos

कुलदीप की जगह जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया। इस मैच में भारतीय कप्तान ने तीन तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल करने का फैसला किया। यह सभी के लिए चौकाने वाला था। 

सुनील गावस्कर ने कहा "मैन ऑफ द मैच को ड्रॉप करना, यह अविश्वसनीय है। यही एकमात्र शब्द है जिसका मैं उपयोग कर सकता हूं और यह एक सामान्य शब्द है। मैं काफी कठोर शब्दों का उपयोग करना चाहूंगा, लेकिन यह अविश्वसनीय है कि आपने एक 'मैन ऑफ द मैच' खिलाड़ी को छोड़ दिया, जिसने 20 में से आठ विकेट लिए।"

भारतीय कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस के दौरान कहा कि आज की पिच समझ से परे है। इसी वजह से उन्होंने कुलदीप की जगह जयदेव उनादकट को मौका दिया है। इस पर गावस्कर ने कहा "आपके पास दो अन्य स्पिनर हैं। इसलिए निश्चित रूप से, अन्य स्पिनरों में से एक को बाहर किया जा सकता था। लेकिन आठ विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी को आज पिच को देखते हुए पूरे सम्मान के साथ खेलना चाहिए था।"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गणेश ने कहा "कुलदीप यादव के साथ ऐसा अक्सर क्यों होता है? आप उसके साथ बार-बार ऐसा नहीं कर सकते। कृपया कोई उसके कंधे पर हाथ रखें और उन्हें हिम्मत न हारने के लिए कहें। कुलदीप यादव होना कठिन है। बख्श दो। साथ ही जिस तरह से बांग्लादेशियों ने आखिरी टेस्ट में उनके खिलाफ संघर्ष किया था, आज उन्हें बाहर करने का फैसला और भी बेतुका है और क्रिकेट के तर्क को खारिज कर देता है। आप चाहते हैं कि आपका मैच विजेता बेंच पर बैठे?"
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा "मुझे लगता है कि थिंक टैंक को उन युवाओं के साथ व्यवहार करते समय थोड़ा अधिक विचार करने की आवश्यकता है, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, और उसी के अनुसार टीम में बदलाव करें। पिछली बार उन्होंने करुण नायर को उनके नाबाद 303 रन के बाद बाहर कर दिया था और अब कुलदीप के साथ ऐसा हुआ है। यह चौंकाने वाला और हास्यास्पद है।"

भारत की पूर्व महिला टीम की कप्तान अंजुम ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सिर्फ तीन दिन पहले भारत की आखिरी टेस्ट जीत में मैन ऑफ द मैच, कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनादकट को भारतीय टीम में जगह दी गई। अजीब लेकिन एक सामरिक बदलाव।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें