ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड शुक्रवार शाम अभ्यास के दौरान गाल पर चोट खा बैठे जिसके बाद दूसरे टेस्ट में उनका खेलना अनिश्चित लग रहा है।
वेड को ऑस्ट्रेलियाई टीम के अभ्यास सत्र के अंतिम समय में चोट लग गई। एहतियात के तौर पर उनका तुरंत स्कैन करवाया गया जहां पाया गया कि उन्हें मामूली फ्रैक्चर आया है। बाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर कहा कि शनिवार सुबह अगर सूजन नहीं रहा और दर्द में आराम रहा तो वेड खेल सकते हैं।
वेड टीम के साथ दौरे पर आए एकमात्र विकेटकीपर हैं। अगर वह बाहर होते हैं तो उनकी जगह फिल ह्यूज विकेट के पीछे कमान संभाल सकते हैं। ह्यूज पूर्व में अपनी घरेलू टीम के लिए विकेटकीपिंग कर चुके हैं।