वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : getty
एक स्पोटर्स चैनल के एक्सपर्ट लक्ष्मण ने 'क्रिकेट लाइव' में अग्रवाल के प्रदर्शन के बारे में कहा, 'वह मंझा हुआ बल्लेबाज है और इस मैच में उनका रवैया घरेलू क्रिकेट जैसा ही था। खिलाड़ी अमूमन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने खेल का तरीका बदल देते हैं लेकिन उन्होंने दोनों तरह की क्रिकेट में अपनी शैली बनाए रखी है। मानसिक मजबूती और स्थिरता उनका मजबूत पक्ष है और वह अपने पसंदीदा वीरेंद्र सहवाग की तरह बेपरवाह होकर खेलते हैं।'