फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 29,990 रुपये में मिल रही है 67km की माइलेज देने वाली बाइक

Mon, 07 Oct 2019 04:52 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Indias Best Cheapest bike - फोटो : Social
वैसे तो देश में हर डिजाइन और आकार वाली बाइक्स देखने को मिल जाती हैं। लेकिन फिलहाल जिस बाइक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो आम बाइक्स की तुलना में थोड़ी अलग और हटकर है। आम बाइक्स की तुलना में इसमें स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलते हैं जोकि आपके रोजाना की जरूरत के हिसाब से बेस्ट साबित हो सकते हैं। हम बात कर रहे हैं  TVS XL के बारे में। आप इसे बाइक या मोपेड कुछ भी कह सकते हैं। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

67 kmpl की माइलेज का दावा

2 of 4
Indias Best Cheapest bike - फोटो : Social
TVS XL में 99.7 cc का इंजन लगा है जोकि 4.3bhp और 6.5 Nm का टॉर्क देता है। एक लीटर में यह बाइक 67 किलोमीटर की माइलेज देती है। इसका व्हीलबेस 1228mm है इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। इसमें सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों का ऑप्शन मिलता है।
विज्ञापन

कीमत और ऑफर्स

3 of 4
Indias Best Cheapest bike - फोटो : Social
TVS XL की कीमत 29,999 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक जाती है। इसमें आपको कई वर्जन भी मिलते हैं। आप इस बाइक को कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं, जी हां, कंपनी ने इस बाइक पर 2999 रुपये की डाउन पेमेंट का ऑफर दिया है।
विज्ञापन

खास फीचर्स

4 of 4
TVS MOTOR - फोटो : tvs
 
  • आई टच स्टार्ट
  • मोबाइल चार्जिंग की सुविधा
  • साइलेंट स्टार्ट
  • मल्टिपल स्टार्ट-स्टॉप
  • 30 फीसदी बैटरी की बचत करती है
यदि आपका बजट 30,000 रुपये के आस-पास है और आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो किफायती होने के साथ-साथ यूटिलिटी के हिसाब से अच्छी तो आप TVS XL को चुन सकते हैं। यह हल्की है जिसकी वजह से हैवी ट्रैफिक में भी इसे आसानी से चला सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें