पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की यह तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की है, साथ ही कुछ कमेंट भी किया है।
आईपीएल में इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे आशीष नेहरा सिर्फ तीन मैचों में टीम के साथ रहे हैं। इस बार उनके खाते में दो ही विकेट आए हों लेकिन उनकी क्षमता से इंकार नहीं किया जा सकता।
डेथ ओवरों में नेहरा की गेंदबाजी घातक मानी जाती है। ऐसे मौकों पर वह कम रन देकर विकेट चटकाने में एक्सपर्ट हैं। लक्ष्मण ने नेहरा की यह तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट की। साथ ही यह भी लिखा कि इस शहंशाह के बारे में क्या कहना चाहते हो?
प्रशंसकों ने हजारों की संख्या में इस पोस्ट को लाइक किया और सैकड़ों की संख्या में कमेंट भी किया है।
What about the Shahenshah @SunRisers #OrangeArmy pic.twitter.com/yi8UhLOuaR
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) May 3, 2016
आईपीएल में वह लगातार नौंवा सीजन खेल रहे हैं। पहले चेन्नई सुपरकिंग्स से नेहरा ने शुरुआत की, फिर दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस और पुणे वारियर्स टीम में उनका साथ रहा।
सनराइजर्स का मैच शुक्रवार 6 मई को गुजरात लायंस के खिलाफ हैदराबाद में होगा। इस मैच में वह खेलेंगे या नहीं इस पर संशय है।