फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में गुजरात लायंस के नाम दो खराब रिकॉर्ड

Wed, 04 May 2016 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
गुजरात लायंस के बल्लेबाज होमग्राउंड में विदाई मैच में अच्छी ओपनिंग देने में नाकाम रहे। खराब ओपनिंग के चलते आईपीएल में टीम के नाम दो शर्मनाक रिकॉर्ड भी बन गए।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी लायंस ने पहली बार पॉवरप्ले में दो से ज्यादा विकेट गंवाए। टूर्नामेंट में लायंस की ओपनिंग हर बार धमाकेदार रही है। (मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।)

इसके अलावा पॉवरप्ले में टीम सिर्फ 35 रन ही जुटा सकी। इससे पहले पॉवरप्ले में लायंस के बल्लेबाजों का बल्ला आग ही उगला है।

वहीं, लायंस के ओपनर बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ के बल्ले से इस मैच में महज 17 रन निकले हों लेकिन वह एक कीर्तिमान स्‍थापित करने में सफल रहे। बतौर कैरेबियाई बल्लेबाज स्मिथ आरसीबी के बल्लेबाज क्रिस गेल के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं, जिसने आईपीएल में 2000 से ज्यादा रन बनाए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें