दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्डस की तबियत बीच मैदान अचानक बिगड़ गई। शुक्रवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच जमैका में चल रहे सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच से पहले लाइव शो के दौरान ही वो बेहोश होकर गिर गए। इस दौरान वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे। उन्हें सहारा देकर खड़ा किया गया और स्ट्रेचर से जरिए बाहर ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार फर्स्ट एड देने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि तेज धूप के चलते विवियन रिचर्डस के शरीर में पानी की कमी हो गई और वे गिर गए। रिचर्डस इंडिया और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल में शामिल है।
इसके साथ ही ब्रॉडकास्टर सोनी के साथ प्री और पोस्ट मैच के लिए भी जुड़े हुए हैं। जब वे बीमार पड़े उस वक्त वे ग्रीम स्वान के साथ बातचीत कर रहे थे। इयान बिशप ने कमेंट्री में बताया कि रिचर्डस बिलकुल ठीक हैं। वे हीट स्ट्रोक के शिकार हो गए थे।