फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली कारूआना से मात 

Fri, 14 Jun 2019 10:42 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Viswanathan Anand - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारतीय स्टार और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद की अल्टीबॉक्स नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में स्थान बनाने की उम्मीदें अमेरिका के फैबियानो कारूआना से आर्मगेडोन बाजी में हार के साथ ही समाप्त हो गई। 

विज्ञापन


साल के इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अब जबकि केवल दो दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं तब आनंद संयुक्त सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। आनंद को क्लासिकल बाजी में कई बार मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ा लेकिन आखिर में वह उसे बराबर करने में सफल रहे लेकिन मुकाबले का परिणाम निकालने के लिए खेले गए टाईब्रेकर (आर्मगेडोन बाजी) में वह अमेरिकी खिलाड़ी से हार गए। 

आनंद के अब छह अंक हैं और अगली दोनों बाजियों में जीत से भी वह शीर्ष तीन में नहीं पहुंच पाएंगे। इस बीच मौजूदा विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन ने वेस्ली सो को हराकर अपने अंकों की संख्या 11 पर पहुंचा दी है। उन्होंने दूसरे नंबर पर काबिज आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन पर दो अंक की बढ़त बना रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें