टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और आलराउंडर पठान बंधुओं इरफान तथा यूसुफ को मार्च-अप्रैल में बांग्लादेश में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए शुक्रवार को घोषित 30 संभावितों में शामिल नहीं किया गया है।
हालांकि दिग्गज आउराउंडर युवराज सिंह और अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को इस सूची में जगह मिली है।
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की इस सूची में खराब दौर से गुजर रहे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी जगह नहीं बना पाए हैं। सहवाग के अलावा चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय भी संभावितों की सूची से बाहर हैं।
पढ़ें- खेल के नौ साल बाद अंजू बॉबी ने रचा इतिहास
इन संभावितों में युवा बल्लेबाज संजू सैमसन, रजत भाटिया, केदार जाधव, उन्मुक्त चंद, मनदीप सिंह, पार्थिव पटेल, शाहबाज नदीम और करण शर्मा को भी जगह मिली है।
पुरुष संभावितों के साथ-साथ महिला टीम के लिए भी 30 संभावितों की भी घोषणा की गई है।
पढ़ें- डेल स्टेन ने दिखाया था मैदान पर कुंबले जैसा साहस
टीम इंडिया के संभावित खिलाड़ी: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, विनय कुमार, स्टुअर्ट बिन्नी, मोहित शर्मा, केदार जाधव, युवराज सिंह, अमित मिश्रा, संजू सैमसन, रजत भाटिया, ईश्वर पांडे, उमेश यादव, उन्मुक्त चंद, मनदीप सिंह, हरभजन सिंह, वरुण आरोन, शाहबाज नदीम, पार्थिव पटेल और करण शर्मा।