'मैक्सवेल-लिविंगस्टोन की भूख खत्म हो गई है'
सहवाग ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैक्सवेल और लिविंगस्टोन की भूख खत्म हो गई है। ये यहां बस छुट्टियां मनाने आते हैं। ये यहां आते हैं, मजा करते हैं और चले जाते हैं। इन लोगों में अपनी टीम के लिए लड़ने का जज्बा भी नजर नहीं आता है।' मैक्सवेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने छह मैचों में 8.20 के औसत और करीब 100 के स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए हैं। गेंदबाजी भी उन्होंने चार विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनोमी 8.46 की रही है।
ये भी पढ़ें: HCA-Azharuddin: स्टैंड से अजहरुद्दीन का नाम हटाने का आया फरमान, आदेश के खिलाफ अदालत जाने की तैयारी में अजहर
विफल रहे हैं लिविंगस्टोन
दूसरी तरफ, लियाम लिविंगस्टोन ने कुछ दम दिखाया और सात मैचों में 87 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है, लेकिन उनका औसत 17.40 का है। आरसीबी ने लिविंगस्टोन के लिए मेगा नीलामी में 8.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे। गेंदबाजी में भी लिविंगस्टोन कुछ खास नहीं कर सके और उन्होंने सिर्फ दो विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: लगातार तीसरे मैच में फेल रहे श्रेयस, मुल्लांपुर में महज एक बार छुआ दहाई का आंकड़ा, क्रुणाल फिर चमके
सहवाग ने कहा, मैंने कई पूर्व खिलाड़ियों के साथ समय बिताया है, लेकिन सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों के साथ ही ऐसा लगा कि वे वाकई टीम के लिए कुछ करना चाहते हैं।