फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी और IPL के बीच फंसे वीरू, बोले- बीवी खुश तो खुशहाल जिंदगी

Wed, 17 May 2017 09:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Yahoo
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने चुटीले अंदाज और मजाकिया ट्वीट्स के लिए मशहूर हैं। मैदान से संन्यास ले चुके सहवाग अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए क्रिकेट के प्रति अपने लगाव का इजहार करते रहते हैं। इस साल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के परिचालन की कमान संभाल रहे सहवाग आईपीएल के भी बड़े प्रशंसक हैं।
विज्ञापन


सहवाग आईपीएल के इसने बड़ी मुरीद है कि मूवी थियेटर में बैठ कर भी उन्होंने फिल्म की जगह क्रिकेट देखना पसंद किया। किंग्स इलेवन के बाहर होने के बावजूद सहवाग ने अपने मोबाइल पर ही आईपीएल मैच का मजा लिया। अपनी पत्नी के साथ सिनेमा घर पहुंचे सहवाग में आईपीएल-10 का पहला क्वालिफायर मैच अपने फोन पर ही देखा।

मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच हुए इस मैच को मोबाइल पर देखने की जानकारी सहवाग ने खुद ट्वीट कर दी। अपने इस ट्वीट में सहवाग ने लिखा, "बीवी खुश यानी खुशहाल जिंदगी। थियेटर में मैं मैच देख रहा हूँ और बीवी फिल्म देख रही है। वह भी खुश और मैं भी खुश।" हालांकि सहवाग ने यह नहीं बताया कि वो कौनसी फिल्म देखने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  A happy wife means a happy Life. In a theatre ,watching match as wife watches a movie. Main bhi khush, Biwi bhi khush.
Simple joys.#MIvRPS pic.twitter.com/JulwjdzSe8 — Virender Sehwag (@virendersehwag) May 16, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें