फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया से बाहर हुए सहवाग ने तोड़ा खिड़की का शीशा

Sat, 06 Dec 2014 10:13 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए मुंबई में गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के 30 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया गया, लेकिन इस सूची में पिछले वर्ल्ड कप के हीरो रहे युवराज सिंह के अलावा विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान को बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


चयनकर्ताओं के इस फैसले की मिश्रित प्रतिक्रिया हुई। खासकर युवराज और सहवाग को बाहर करने को लेकर।

लगातार चौथा वर्ल्ड कप खेलने की ख्वाहिश रखने वाले सहवाग को उस समय जबर्दस्त निराशा हुई जब उन्हें 30 खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया। इस फैसले न सिर्फ सहवाग ही निराश थे बल्कि गंभीर भी उदास दिखे। चयन के इस फैसले के बाद दोनों दिग्गज आज भी मैदान पर अभ्यास करने उतरे और सहवाग ने मैदान पर लगे खिड़की का शीशा ही तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुराने अंदाज में दिखे सहवाग

वर्ल्ड कप के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं पाने वाले टीम इंडिया के ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर आज मैदान पर अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिए।

शनिवार से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए दिल्ली के रोशनारा मैदान पर दोनों अभ्यास करने पहुंचे थे। नेट पर सहवाग हालांकि गेंद को मिडिल करने में जूझते दिखे लेकिन रोचक ढंग से अभ्यास सत्र की आखिरी गेंद पर जो शॉट उन्होंने खेली वह सीधे मैदान के निजी क्लब के लाइब्रेरी की खिड़की पर जा लगी और शीशे टूट गए।

अभ्यास करने के लिए मैदान पहुंचे दोनों दिग्गज जहां अपने रंगीन ट्रैक शूट में नजर आए व‌हीं अन्य खिलाड़ियों ने सफेद कपड़े पहन रखे थे।

बल्‍लेबाजी के बाद सहवाग ने कुछ कैचिंग प्रेक्टिस भी किया। वह बेहद सामान्‍य दिख रहे थे और चेहरे को देखकर उनके भाव को समझ पाना आसान नहीं था।

इस दौरान पत्रकारों ने दिल्ली रणजी टीम के कप्तान गंभीर से वर्ल्ड कप टीम चयन पर प्रतिक्रिया लेनी चाही लेकिन उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि सहवाग मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें