फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग की भविष्यवाणी, सेमीफाइनल में जरूर पहुंचेगा भारत

Tue, 03 Feb 2015 02:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया की खराब फॉर्म इस वक्त टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चिंता का कारण बनी हुई है। वर्ल्ड कप से पहले लगातार दो सीरीज में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना काफी मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन


लेकिन टीम इंडिया में रहे विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि भारतीय टीम आगामी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जरूर पहुंचेगी।

एक कार्यक्रम के दौरान सहवाग ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के मौजूदा खराब प्रदर्शन का असर टूर्नामेंट पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में जरूर पहुंचेगी। इसके बाद खास दिन के प्रदर्शन पर निर्भर करता है कि हम खिताब बरकरार रख पाते हैं कि नहीं।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हालिया संपन्न त्रिकोणीय सीरीज में टीम के खराब प्रदर्शन का असर वर्ल्ड कप पर पड़ेगा। हर खिलाड़ी वर्ल्ड कप में अपना शत प्रतिशत योगदान देने के लिए पूरी कोशिश करेगा और हालिया प्रदर्शन का उन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।"
विज्ञापन

2003 वर्ल्ड कप का दिया उदाहरण

भारतीय टीम वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार चुकी है जबकि त्रिकोणीय वनडे सीरीज में उसे एक भी जीत नसीब नहीं हुई।

ऐसे में क्रिकेट पंडित भारतीय टीम से चमत्कार की उम्मीद नहीं कर रहे लेकिन सहवाग ने 2003 वर्ल्ड कप का उदाहरण देते हुए कहा, "2003 वर्ल्ड कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड दौरे पर सात मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 2-5 से हार मिली थी। इस सीरीज के बाद सभी का यही सोचना था कि हम दक्षिण अफ्रीका में अच्छा नहीं कर पाएंगे लेकिन हम फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे।"

सहवाग ने उम्मीद जताई है कि पिछली बार टीम के लिए जो भूमिका युवराज सिंह ने निभाई थी वह इस बार स्टुअर्ट बिन्नी और रविंद्र जडेजा निभा सकते हैं। इस बीच सहवाग ने भारत के अलावा मेजबान ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को भी सेमीफाइनल का दावेदार बताया है।

साथ ही उन्होंने कहा, "मैं अभी खेल रहा हूं और आगे भी जारी रखूंगा। अभी इसके अलावा कुछ और नहीं सोच रहा। कम से कम अगले कुछ साल तक तो बिल्कुल नहीं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें