पूर्व विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सौरव गांगुली की 'मूर्खतापूर्ण बात कही है उन्होंने' वाले बयान पर करारा पलटवार किया है। सहवाग ने ट्विटर पर कहा, 'हर किसी को सफाई मत दो, आप इंसान हो, वाशिंग पाउडर नहीं।'
Har kisi ko safai mat do , aap insaan ho , washing powder nahin !
— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 16, 2017
गौरतलब है कि सहवाग ने एक टीवी कार्यक्रम के चैट शो में कहा था कि, मैं कोच इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि जिन लोगों के पास कोच चुनने का अधिकार था, उनसे मेरी कोई सेटिंग नहीं थी। वीरू बोले, मैंने कभी भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के बारे में नहीं सोचा था। एस मामले में बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी और जीएम (गेम डेवलपमेंट) एमवी श्रीधर मेरे पास आए थे और मुझसे इस बारे में सोचने के लिए कहा था। मैंने काफी सोचा। यहां तक कि कप्तान विराट से भी बात की थी।
पढ़ेंः- सहवाग का खुलासा- BCCI में सेटिंग होती तो बन जाता टीम इंडिया का कोच
उन्होंने मुझसे कहा कि आपको इस पर आगे बढ़ना चाहिए, इसी के बाद मैंने आवेदन किया। अगर आप मुझसे पूछें तो मैं यही कहूंगा कि मैं कभी इसके लिए इच्छुक नहीं था। मगर तब मैंने सोचा कि सभी मुझसे आग्रह कर रहे हैं तो मुझे उनकी मदद करनी चाहिए। मैं तब भी अपनी इच्छा से इस पद के लिए आवेदन नहीं करना चाहता था और भविष्य में भी कभी आवेदन नहीं करूंगा।