फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लासेन की बल्लेबाजी से खुश वीरू, कर बैठे एंटी टीम इंडिया ट्वीट

Thu, 22 Feb 2018 02:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virendra sehwag
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को छह विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। टीम की इस जीत के नायक द. अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन रहे। क्लासेन ने सिर्फ 30 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से शानदार 69 रन बनाए। इस तूफानी पारी से खुश टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन


वीरेंद्र सहवाग ने बुधवार को किए ट्वीट में लिखा, 'भैय्या क्लासेन ने तो क्लास ले ली आज। छक्के पे छक्का।' बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन क्लासेन की तूफानी पारी की बदौलत विपक्षियों ने यह लक्ष्य 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

विज्ञापन

हेनरिच क्लासेन
क्लासेन के अलावा कप्तान जेपी डुमिनी ने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 40 में 64 रन बनाए। पारी में तीन छक्के जड़ने वाले डुमिनी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। इस पारी में डुमिनी ने चार चौके और तीन छक्के लगाए।

वहीं मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से मनीष पांडे और एमएस धोनी ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। मनीष पांडे ने जहां 48 गेंदों पर 79 रन बनाए, वहीं धोनी ने सिर्फ 28 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की पारी खेली। 98 रनों की साझेदारी करने वाले धोनी और पांडे ने पारी में 3-3 छक्के लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें