पूर्व तेजतर्रार भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने जोड़ीदार गौतम गंभीर की ही तरह समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं। अब सहवाग ने अपने नाम से एक स्कूल खोला है, जहां वह जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद किया करते है। पुलवामा हमले के बाद सहवाग ने घोषणा कि थी कि वह शहीदों के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे। अब वीरू उस घोषणा को हकीकत में बदल रहे हैं।