फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का नया कप्तान: वीरेन्द्र सहवाग ने नए टी-20 कप्तान के लिए बताई अपनी पसंद, 17 नवंबर तक हो सकता है एलान

Fri, 05 Nov 2021 11:28 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीरेन्द्र सहवाग ने रोहित शर्मा को भारत की टी-20 टीम का नया कप्तान बताया है। सहवाग ने कहा कि आईपीएल में उनका रिकॉर्ड शानदार है और विराट के बाद रोहित को ही नया टी-20 कप्तान बनाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस टी-20 वर्ल्डकप के बाद भारत की टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। इसके बाद टीम मैंनेजमेंट और चयनकर्ताओं के सामने नया कप्तान चुनने की जिम्मेदारी होगी। विराट के बाद रोहित को भारत का नया टी-20 कप्तान बनाया जा सकता है। वो अनुवभी खिलाड़ी हैं और कप्तानी में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। इस बीच पूर्व भारतीय ओपनर वीरेन्द्र सहवाग ने रोहित को ही कप्तान बनाए जाने की वकालत की है। उन्होंने आईपीएल के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए रोहित का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


कोहली के बाद कप्तान बनने की रेस में रोहित सबसे आगे हैं। उनके अलावा लोकेश राहुल और ऋषभ पंत को भी कप्तान बनाया जा सकता है। ये दोनों खिलाड़ी अभी युवा हैं और लंबे समय तक यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 

सहवाग ने आईपीएल के रिकॉर्ड पर जताया भरोसा
सहवाग से जब भारत के नए कप्तान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने रोहित का नाम लिया। वीरू ने अपने फेसबुक शो वीरूगीरी डॉट कॉम पर कहा कि उन्हें लगता है कि कप्तान के लिए कई उम्मीदवार हैं, लेकिन रोहित सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के लिए एक कप्तान के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। इसलिए उनके हिसाब से टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान रोहित शर्मा होने चाहिए।"
विज्ञापन


17 नवंबर तक साफ हो सकती है तस्वीर 
बीसीसीआई ने भारत के नए टी-20 कप्तान को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज में रोहित को टीम इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है। यह सीरीज 17 नवंबर से शुरू होगी, जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। रोहित और विराट को आराम मिलने पर राहुल को कप्तानी दी जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें