फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, बिग बैश लीग में अफगानी खिलाड़ियों के खेलने पर संशय

Fri, 05 Nov 2021 11:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। वहीं बिग बैश लीग में भी अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के खेलने पर संशय बना हुआ है। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच स्थगित हो चुका है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर यह साफ कर दिया है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच नहीं खेलेगी। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच होबार्ट में 27 नवंबर से शुरू होना था। इस टेस्ट को तब तक के लिए टाल दिया है जब तक अफगानिस्तान में स्थिति साफ नहीं हो जाती। पहले यह मैच दिसंबर 2020 में होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया और नई तारीख 2021 में दी गई। अब अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट के भविष्य पर बनी अनिश्चितिता के बाद इस मैच के आयोजन पर भी संशय बना हुआ है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट बंद किया जा सकता है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड पिछले महीने ही मैच स्थगित करने के लिए तैयार था।


अफगानिस्तान की स्थिति साफ होने तक टला मैच
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा, "स्टॉक होल्डर्स के साथ बातचीत के बाद, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को स्थगित करने पर सहमत हुए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान और दुनिया भर में महिलाओं और पुरुषों के लिए क्रिकेट को बढ़ाने में समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल अफगानिस्तान की स्थिति स्पष्ट होने तक टेस्ट मैच को स्थगित करना आवश्यक समझा।"
विज्ञापन


आईसीसी की बैठक में होगी चर्चा
पिछले कुछ सालों में अफगानिस्तान ने अपने खेल से लगातार प्रभावित किया है और उनकी सफलता क्रिकेट जगत के लिए सबसे बड़ी कहानी रही है। हालांकि यहां पर तालिबान के सत्ता में आने के बाद हालात खराब हुए हैं और इसका असर क्रिकेट पर भी पड़ सकता है। अफगान बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अन्य पूर्ण सदस्यों के समर्थन मांगा है। वह वैश्विक क्रिकेट में अपनी जगह बनाए रखना चाहता है। संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली आईसीसी की बैठक में अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा होनी तय है।

तालिबान अधिकारियों ने कहा है कि वे अपनी पिछली सरकार की तरह सख्ती से शासन नहीं करेंगे। इससे पहले तालिबान के सत्ता में आने पर अधिकांश लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और महिलाओं को घर से बाहर निकलने के लिए किसी पुरुष के साथ होना जरूरी था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें