फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ उतरे और फ्लॉप हो गए वीरू-गौती

Fri, 16 Oct 2015 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अभी तक दिल्ली टीम की ओर से रणजी क्रिकेट के मैच खेला करते थे लेकिन इस बार उन्होंने पड़ोस की टीम हरियाणा को चुन लिया और अब उसकी टीम से खेल रहे हैं। उन्होंने पहले मैच में जोरदार शुरुआत की थी लेकिन शतक से चूक गए थे।
विज्ञापन


दिल्ली के फिरोज शाह कोटला के मैदान पर टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरे थे लेकिन दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज अपनी-अपनी पहली पारी में नाकाम हो गए। दिल्ली के खिलाफ मैच की पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए सहवाग 37 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर का नंबर आया वह भी पहली पारी में 18 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि सहवाग के पास इस मैच में बड़ी पारी खेलना का शानदार मौका है क्योंकि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वह 29 रन बनाकर खेल रहे थे एचजे राणा (नाबाद 12) के साथ खेल रहे थे। कल तीसरे दिन की सुबह जब सहवाग बल्लेबाजी करने आएंगे तो उनसे बड़ी पारी की उम्मीद तो सभी को होगी ही।
विज्ञापन


इससे पहले दूसरे दिन दिल्ली की पूरी टीम 237 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से ओपनर उन्मुक्त चंद (68) ने सबसे बड़ी पारी खेली। कप्तान गंभीर भले ही फ्लॉप हो गए हों लेकिन उनकी टीम को हरियाणा पर 42 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। हरियाणा ने पहली पारी में 195 रन बनाए थे।
विज्ञापन

अपने ही घर में पलटवार कर रही युवराज की टीम

रणजी ट्रॉफी के अन्य मुकाबलों में मोहाली में पंजाब और गुजरात के बीच खेले जा रहे ग्रुप-बी के मैच में 2 शतकों के दम पर गुजरात पहली पारी में 467 रन बनाकर आउट हो गया। गुजरात की पारी में कप्तान पार्थिव पटेल (113) और ओपनर प्रियंक पंचाल (105) के शतकों के अलावा वेणुगोपाल राव ने भी 95 रनों की पारी खेली।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पंजाब ने एक विकेट पर 131 रन बना लिए थे और क्रीज पर ओपनर मनन वोहरा और उदय कौल खेल रहे हैं। जबकि जीवनजोत सिंह 51 रन बनाकर लौट गए हैं। कल का खेल पंजाब के लिए बेहद खास है क्योंकि मेजबान टीम के कप्तान युवराज सिंह भी बल्लेबाजी के लिए उतर सकते थे।

दूसरी ओर मुंबई में ग्रुप-बी में ही मुंबई टीम ने तमिलनाडु ने 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। इससे पहले दिनेश कार्तिक के 167 रनों की पारी की बदौलत तमिलनाडु की टीम पहली पारी में 434 रन बनाकर आउट हो गई।

गाजियाबाद में खेले जा रहे मैच में रेलवे के 375 रनों के जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरे दिन 2 विकेट पर 169 रन बना लिए हैं। ओपनर तन्मय श्रीवास्तव 75 और मोहम्मद सैफ 5 रन पर खेल रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें