फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat vs Rohit: 2022 में रोहित से ज्यादा 50+ स्कोर बना चुके हैं कोहली, जानें पिछले 16 साल में कौन किस पर भारी

Sun, 18 Sep 2022 08:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने करीब साढ़े तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को अगर अच्छा करना है तो टॉप ऑर्डर में दो सबसे ज्यादा अनुभवी बल्लेबाज, कप्तान रोहित और कोहली को रन बनाने होंगे। 
विज्ञापन
विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भारतीय टीम पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होगी। हालांकि, भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है, लेकिन उसमें वर्ल्ड कप के लिए चुने गए खिलाड़ियों के खेलने की बेहद कम संभावना है। भारतीय टीम का पिछले साल यूएई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन रहा था और टीम सुपर-12 राउंड से बाहर हो गई थी। 
विज्ञापन

वहीं, इस साल एशिया कप में भी टीम इंडिया सुपर फोर राउंड में पाकिस्तान और श्रीलंका से हारकर बाहर हो गई। टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में जो एक अच्छी बात रही, वह विराट कोहली का फॉर्म में आना था। कोहली ने करीब साढ़े तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को अगर अच्छा करना है तो टॉप ऑर्डर में दो सबसे ज्यादा अनुभवी बल्लेबाज, कप्तान रोहित और कोहली को रन बनाने होंगे। 

2022 में टी-20 में कोहली vs रोहित
विराट कोहली Vs रोहित शर्मा
9 मैच 17
357 रन 423
142.80 स्ट्राइक रेट 143.38
1/3 100s/50s 0/2
2 नॉटआउट 1
1 शून्य पर आउट 1


विराट कोहली

कोहली ने जहां फॉर्म में वापसी की, वहीं रोहित रन बनाने के लिए जूझते दिख रहे हैं। इस साल दोनों के टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन की बात करें तो कोहली का प्रदर्शन रोहित पर भारी रहा है। रोहित ने मैच ज्यादा खेलने की वजह से रन भले ही ज्यादा बनाए हैं, लेकिन प्रभाव कोहली का ज्यादा रहा है। रोहित ने इस साल यानी 2022 में 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और 26.43 की मामूली औसत और 143.38 के स्ट्राइक रेट से 423 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल है। रोहित  इस दौरान एक बार शून्य पर आउट हुए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रन का रहा है।

वहीं, कोहली ने 2022 में सिर्फ नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं। इसमें उन्होंने 51 की शानदार औसत और 142.80 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। कोहली एक बार शून्य पर भी आउट हुए हैं। ऐसा श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान हुआ था। इस साल कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 नाबाद रन का रहा है और वह दो बार नॉटआउट पवेलियन लौटे हैं। यानी कोहली का इस साल प्रदर्शन रोहित की तुलना में बेहतर रहा है।

Dominant Rohit Sharma outclasses England again to finish T20 series in style
रोहित शर्मा

रोहित ने 2007 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक भारत के लिए उन्होंने 136 टी-20 मैचों में 32.32 की औसत और 140.63 के स्ट्राइक रेट से 3620 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 118 रन का रहा है।

रोहित आठ बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शून्य पर आउट भी हुए हैं। वहीं, 16 बार वह नॉटआउट पवेलियन लौटे हैं। 2007 से लेकर अब तक, उनके लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बढ़िया साल की बात की जाए, तो रोहित ने 2018 और 2021 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाए।

विराट कोहली और रोहित शर्मा का टी-20 में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
2018 और 2021 में रोहित ने पांच-पांच 50+ स्कोर बनाए थे। वहीं, 2016 और 2019 में उन्होंने चार-चार 50+ स्कोर बनाए। 2014, 2017, 2020 और इस साल अब तक वह दो-दो पचास से ज्यादा के स्कोर बना चुके हैं। खैर यह साल अब तक पूरा नहीं हुआ है और उनसे और बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। वहीं, विराट ने 2010 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वह 104 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 51.94 की औसत और 138.37 के स्ट्राइक रेट से 3584 रन बना चुके हैं। 


रोहित शर्मा

कोहली इस दौरान एक शतक और 32 अर्धशतक लगा चुके हैं। वह 27 बार नॉटआउट रह चुके हैं और चार बार शून्य पर आउट हुए हैं। इस फॉर्मेट में कोहली का सर्वोच्च स्कोर 122 नाबाद रन का रहा है। कोहली के लिए सबसे बेहतरीन साल 2016 रहा है। उन्होंने उस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सात 50+ स्कोर लगाए थे।
विज्ञापन

वहीं, 2014 और 2019 में कोहली ने पांच-पांच बार पचास से ज्यादा के स्कोर बनाए। 2012 और 2021 में उन्होंने चार-चार बार 50+ के स्कोर बनाए। 2022 में अब तक वह चार बार पचास से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। उनसे भी इस साल और विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद है। टी20 वर्ल्ड कप में कोहली और रोहित बल्ले से कमाल दिखा सकते हैं।

विराट कोहली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें