फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat vs BCCI: कप्तानी विवाद पर बोले राजकुमार शर्मा, कहा- विराट कोहली किसी चीज के लालची नहीं हैं

Fri, 17 Dec 2021 12:46 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली और बीसीसीआई के बीच विवाद को लेकर विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बयान दिया है। उनका कहना है कि विराट कोहली किसी भी चीज के लालची नहीं हैं। बीते दिनों बीसीसीआई ने विराट को पूर्व सूचना दिए बगैर वनडे की कप्तानी से हटा दिया था। 
विज्ञापन
राजकुमार शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली ने बीते बुधवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय क्रिकेट से जुड़े विवादों के बारे में बात की। वह वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के एक हफ्ते बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और वनडे के नए कप्तान रोहित शर्मा को लेकर लगाई जा रहीं कई अटकलों पर अपना रुख साफ किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध हूं। उन्होंने यह भी कहा कि जब मैंने टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी तब किसी ने मुझे रोका नहीं था। अब विराट और बीसीसीआई के बीच इस विवाद पर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बयान दिया है।

विज्ञापन


बेहतर तरीके से मामले को हल किया जा सकता था

विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का इस मामले पर कहना है कि अगर दोनों तरफ से कड़े शब्दों का इस्तेमाल न किया गया होता तो इसे बहेतर तरीके से संभाला जा सकता था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता क्योंकि यह सीधे तौर पर विराट से जुड़ा है, लेकिन मुझे लगता है कि दोनों तरफ से इस तरह के कड़े शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाता तो और अच्छा होता, टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है मुझे नहीं लगता कि हमें अनावश्यक विवाद की जरूरत है। 

लालची नहीं हैं विराट

राजकुमार शर्मा ने आगे कहा उन्होंने कि इस तरह के विवाद से कोहली को प्रभावित होने की संभावना नहीं है, वह 26 दिसंबर को श्रृंखला के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। उन्होहंने आगे कहा, यह उनके दिमाग में हो सकता है, लेकिन एक बार जब वह मैदान पर कदम रखते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि इससे उन पर कोई असर पड़ेगा, विराट को किसी चीज का लालच नहीं है, उनमें बहुत आत्मविश्वास है और वह जानते हैं कि वह अपना 100 प्रतिशत देंगे। जब इस तरह का टकराव या विवाद होता है तो जाहिर तौर पर किसी भी खिलाड़ी के लिए यह थोड़ा परेशान करने वाला होता है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि बोर्ड इस स्थिति से कुशलता से निपटेगा और इसे आगे नहीं खींचा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें