फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने कहा- पहली पारी में यह गलती नहीं की होती, तो मैच का नतीजा कुछ और होता

Thu, 07 Dec 2017 08:57 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने 1-0 से अपने नाम कर ली। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेला गया आखिरी और निर्णायक मैच ड्रॉ रहा।  
विज्ञापन


टीम इंडिया ने श्रीलंका को इस मैच में 410 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में लंकाई टीम ने 103 ओवर में 5 विकेट खोकर 299 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक रन धनंजय डीसिल्वा ने बनाए। डीसिल्वा ने नाबाद 119 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोशन सिल्वा ने 74 और निरोशन डिकवेला ने नाबाद 44 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने 243, मुरली विजय ने 155 और रोहित शर्मा ने 65 रनों की पारियां खेली थीं।

पढ़ेंः-INDvSL: विराट कोहली और टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में एंजेलो मैथ्यूज ने 111 और चंडीमल ने 164 रन बनाए थे। भारत की तरफ से दूसरी पारी में शिखर धवन के 67 रनों के अलावा कोहली और रोहित ने 50-50 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा ने 49 रन बनाए थे।
विज्ञापन

मैच को लेकर इन सब ने दिए ये बयानः-

विराट कोहली - फोटो : File
विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'मेरे लिए और पूरी टीम के लिए ये सीरीज बहुत अच्छी रही। मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि मैं जिस तरह से वन-डे में खेलता हूं वैसे ही टेस्ट में भी खेल सकता हूं। आजकल किसी प्रारूप का कोई सेट पैटर्न नहीं है। यदि आपको अपने ऊपर भरोसा है तो आप किसी भी फॉर्मेट में कोई भी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। जब मैं कप्तान नहीं था, तो परिस्थितियों के बारे में सोचना मुश्किल होता था। जब मैं टेस्ट क्रिकेट में अपने पांव जमा रहा था, तो थोड़े दबाव में था। जब मुझे माइलस्टोन मिलते गए मैं रिलैक्स्ड होता गया। अब चीजें बहुत बदल चुकी हैं।'

उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आत्मविश्वास से बल्लेबाजी की। पिच से भी आखिरी दिन मदद नहीं मिली। अगर हमने पहली पारी में उन्हें मौका नहीं दिया होता तो मैच का रिजल्ट कुछ और होता। हमें इसे बेहतर करना होगा। स्लिप कैचिंग और फील्डिंग पर हमें काम करना होगा।'

दिनेश चंडीमल

चंडीमल - फोटो : Cricbuzz.com
श्रीलंकाई कप्तान चंडीमल ने कहा, 'यह वाकई अच्छी सीरीज थी। दूसरे गेम के अलावा हमने अच्छा क्रिकेट खेला। इसका क्रेडिट सारे प्लेयर्स और मैनेजमेंट को जाता है। सबसे महत्वपूर्ण यह था कि प्लान को एक्जीक्यूट करना था। हमारे टीम में रंगना हेराथ और एंजेलो मैथ्यूज दोनों अनुभवी खिलाड़ी थे। मैथ्यूज जब अच्छा खेल रहे थे तब सारे युवा खिलाड़ी उनको देख रहे थे। धनंजय और रोशन ने काफी अच्छा खेला।

आगे उन्होंने कहा, 'मैने बहुत परिश्रम किया। मैनें अपने तकनीक में कुछ बदलने की कोशिश की और अपने बल्लेबाजी कोच के साथ काम किया। यह कठिन समय था। हमने शुरूआती के दो दिन काफी स्ट्रगल किया। आज काफी अच्छा दिन है। मैं इंडियन फैन्स को धन्यवाद देना चाहुंगा, जिन्होंने हम लोगों को इतना सपोर्ट किया। विराट और उनके टीम को धन्यवाद। उन लोगों ने वाकई अच्छा किया। आगामी दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए शुभकामनाएं।'

रोशन सिल्वा

रोशन सिल्वा - फोटो : Cricket Age
रोशन सिल्वा ने कहा, 'मैं दबाव में था। मैं चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहता था। टीम इंडिया के गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। अश्वीन और जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। मेरे बल्लेबाजी कोच ने कहा कि यदि तुम यहां रन बनाओंगे तो पूरा वर्ल्ड तुम्हें जानेगा कि तुम रन बना सकते हो। इसलिए मैं अपने कोचिंग स्टाफ को प्रभावित करना चाहता था और सिद्ध करना चाहता था कि मैं इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा कर सकता हूं।'
विज्ञापन

निरोशन डिकवेला

डिकलेवा - फोटो : indian express
डिकेलवा ने कहा कि वाकई अश्वीन और जडेजा ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और बहुत कठीन था उनको फेस करना। मगर मैं खुद नार्मल खेल रहा था। हम लोग एक अच्छे साझेदारी करके टारगेट तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन अचानक धनंजय चोटिल हो गए। हनारे पास एक अच्छी साझेदारी थी। यदि धनंनज लंबी पारी खेलते तो हम टारगेट तक पहुंच सकते थे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें