फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: 12 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार विराट कोहली, दिल्ली के लिए खेलेंगे रणजी मुकाबला

Mon, 20 Jan 2025 10:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्य कोच सरनदीप सिंह ने पीटीआई से कहा, विराट ने डीडीसीए अध्यक्ष (रोहन जेटली) और टीम प्रबंधन को बता दिया है कि वह रेलवे के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 2012 के बाद रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ होने वाले दिल्ली के मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। बता दें कि, कोहली गर्दन में खिंचाव के कारण सौराष्ट्र के खिलाफ 23 जनवरी से शुरू होने वाले दिल्ली के आगामी मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे लेकिन उन्होंने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को सूचित कर दिया है कि वह टीम के रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी चोट
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले में कोहली को गर्दन में हल्की चोट लगी थी। उनका हाल उस वक्त फिजियो ने जाना था। कोहली ने दिल्ली के लिए लाल गेंद के प्रारूप में मैच आखिरी बार 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। 

विराट कोहली - फोटो : BCCI
रेलवे के खिलाफ खेलेंगे मैच
दिल्ली के मुख्य कोच सरनदीप सिंह ने पीटीआई से कहा, 'विराट ने डीडीसीए अध्यक्ष (रोहन जेटली) और टीम प्रबंधन को बता दिया है कि वह रेलवे के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं।'

विराट कोहली - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं चला विराट का बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने इस दौरे की शुरुआत पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक के साथ की थी। हालांकि, वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके और बाकी मैचों में रन बनाने में विफल रहे। पांच मुकाबलों की नौ पारियों में उन्होंने सिर्फ 190 रन बनाए और उनका औसत भी 23.75 रहा।
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट में खेलना किया अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य किया था। बोर्ड ने गुरुवार को टीम इंडिया के लिए नई नीतियां जारी कीं। इसकी वजह से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में चयन और केंद्रीय अनुबंध के लिए पात्र बने रहने के लिए घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना अनिवार्य हो गया। केवल कुछ खास परिस्थितियों में ही खिलाड़ी को इससे छूट दी जाएगी। नई नीति में कहा गया है- राष्ट्रीय टीम और केंद्रीय अनुबंध में चयन के लिए घरेलू टूर्नामेंट्स में भागीदारी अनिवार्य है। इससे खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट से जुड़े रहने, प्रतिभाओं को खोजने में और मैच फिटनेस बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही बोर्ड घरेलू संरचना को मजबूत कर सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें